क्षेत्र में कई घटनाएं होने से गहरा दुःख, गांव-गांव पहुंच रहे रामतीर्थ परमहंस
फतेहपुर - खागा विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी, सपा नेता, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस लगातार ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख में सहभागी बन रहे हैं क्षेत्र के विभिन्न गांवों में असामयिक निधन की सूचना पर उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया उनकी लगातार जमीनी सक्रियता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। रामतीर्थ परमहंस का कहना है कि खागा विधानसभा क्षेत्र की जनता उनके लिए परिवार की तरह है गांव में किसी के सुख का अवसर हो या दुख की घड़ी, वह स्वयं को लोगों से अलग नहीं मानते यही वजह है कि छोटे-बड़े सामाजिक मुद्दों से लेकर जरूरत के समय तक वह ग्रामीणों के बीच मौजूद रहने का प्रयास करते हैं। टेनी गांव में 13 वर्षीय शिव बाबू पुत्र लल्लू की ट्रेन दुर्घटना में दर्दनाक मौत की सूचना पर रामतीर्थ परमहंस परिजनों के बीच पहुंचे उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और मौके पर सामने आई समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस के साथ समन्वय कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्राम अवसानपुर कूरा में छबिलाल पुत्र रामगोपाल पासवान के असामयिक निधन पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम पौली में 65 वर्षीय साबिर के निधन पर भी अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अहमदपुर कुशभा में अयूब खान के पिता के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अफसर अली, कुमारी रत्नेश रत्ना, ठाकुर दिनेश सिंह परमार, सेक्टर अध्यक्ष लवकुश पटेल, सेक्टर अध्यक्ष रोहित निषाद, अजरौली के विजय विधायक, संतोष कुमार सिंह उर्फ गुरु, नेता बिन्देश्वरी और फुज्जा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसी गांव में बदल यादव की मां के निधन पर भी रामतीर्थ परमहंस ने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। ग्राम कछरा में अंकित के पिता शिवसागर शुक्ल के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को ढांढस बंधाया साथ ही क्षेत्र में हुई घटनाओं को लेकर उन्होंने गहरा दुःख प्रकट किया।
लगातार जनसंपर्क से बढ़ी राजनीतिक चर्चा
खागा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में लगातार पहुंचकर लोगों से संवाद करने और दुख की घड़ी में परिवारों के बीच खड़े होने से रामतीर्थ परमहंस की जमीनी सक्रियता चर्चा में है आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी यह सक्रियता राजनीतिक गलियारों में भी देखी जा रही है समर्थकों का कहना है कि रामतीर्थ परमहंस केवल चुनावी समय में नहीं, बल्कि लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बन हर संभव मदद करने का प्रयास लगातार कर रहे हैं।
रिपोर्टर - शहंशाह आब्दी
No Previous Comments found.