अंजुमन मुस्लिम आना फण्ड फतेहपुर की सीरत कमेटी द्वारा ऐतिहासिक नातिया मुशायरे का आयोजन
फतेहपुर/बाराबांकी : बारह रबी-उल-अव्वल के मौके पर अंजुमन मुस्लिम आना फंड फतेहपुर की ओर से आयोजित चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के चौथे दिन, सीरत कमेटी द्वारा 98वां ऐतिहासिक नातिया मुशायरा आयोजित हुआ, जिसमें देश के मशहूर शायरों ने हिस्सा लिया और बेहतरीन नात व मनकबत की रचनाएँ प्रस्तुत कीं। नातिया मुशायरे का प्रारम्भ कारी अबू हुरैरा अंसारी ने पवित्र कुरान की तिलावत से किया और नाते-रसूल शराफत बिस्वानी ने प्रस्तुत की, जबकि संचालक की जिम्मेदारी मौलाना कासिम उस्मानी ने निभाई। कनवीनर मुशायरा एडवोकेट अहमद सईद हर्फ द्वारा प्राम्भिक संचालन करते हुए सभी मेहमानों और शायरों का स्वागत किया। सीरत कमेटी द्वारा मुशायरे की अध्यक्षता कर रहे अल्हाज डॉ. हिफ्ज-उल-रशीद बाराबंकवी, मुख्य अतिथि क़ौमी, मिल्ली व सामाजिक शख्सियत चौधरी तालिब नजीब कोकब पूर्व ब्लॉक प्रमुख, यासिर अराफात पूर्व ब्लॉक प्रमुख का माल्याणपड़ करते हुए, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। मुशायरे के अध्यक्ष उस्ताद शायर डॉ. हिफ्ज-उल-रशीद, राशिद बाराबंकवी ने पांच किताबों जिया-ए-तैयबा, रूह-ए-इस्लाम, नूर-ए-ईमान, अल-ज़र्फ़, अल-नज्म का विमोचन किया गया।
डॉ. राशिद बरा बांकवी ने पढ़ा- उम्मत हमारी बख्श के वादा निभाइये, आक़ा कहेंगे है हश् र में मौला के सामने। क़ारी फहीम पिहानवी ने पढ़ा- मिसाली शान है उनकी मक़ाम उनका निराला है, मेरे आक़ा के सदके ही जहाँ भर में उजाला है। अहमद सईद हर्फ़ ने पढ़ा- ताएफ में ज़ुल्म सहके भी दुशमन को दी दुआ, पढ़कर तो देखिए कभी सीरत रसूल की। क़ारी परवेज़ यजदानी ने पढ़ा- अल्लाह अल्लाह देखिए अज़मत मेरे सरकार की, कर रहा क़ुरआन भी मिदहत मेरे सरकार की। उमर अब्दुल्ला क़ासमी ने पढ़ा- जिसके दिल में न हो अज़मते-मुस्तफ़ा,हश् र में कोई उसका सहारा नहीं।
इसके अलावा, फारूक़ दिलकश, कलीम तारिक़ सेदनपूरी, वसीम रामपूरी, कारी ज़ीशान जहाँगीराबादी, अज़ीज़ मीरगंजवी, शराफ़त बिसवानी, शमशेर जहाँनागंजवी, कासिम उस्मानी, शाहिद अनवर, अब्दुल्ला बहराइची ने भी अपनी नातिया रचनाएँ प्रस्तुत कीं। मुशायरा प्रातःकाल तक चला। अंत में कन्वीनर मुशायरा एडवोकट अहमद सईद हर्फ़ ने सभी का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर सीरत कमेटी के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद साबिर कासमी, सेक्रेटरी मुहम्मद वहीद, कोषाध्यक्ष हाजी एजाज अहमद अंसारी, वाइस प्रेसिडेंट अब्दुल लतीफ, मुहम्मद शकील सदफ, मुहम्मद अकीक पप्पू, डिप्टी सेक्रेटरी यूसुफ जमाल, मुकीत-उर-रहमान, मुहम्मद कफील, मुहम्मद अनवर एडवोकेट, हाफिज मुहम्मद सलमान, मुहम्मद नसीम गुड्डू, पूर्व जिला पंचायत मेंबर मुफ्ती मुहम्मद नजीब कासमी, मौलाना मुहम्मद नसीम नदवी, अतीक अहमद इदरीसी, मो0 खालिद, हाफिज कलीम कुरैशी, मुनीर हैदर, पत्रकार मुईद सिद्दीकी, मुहम्मद सलमान आदि बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे। मौलाना कासिम उस्मानी की दुआ के साथ नातिया मुशायरे का समापन हुआ।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.