पारिवारिक कलह के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम

फतेहपुर / असोथर : असोथर थाना क्षेत्र के बिलारी मऊ गांव में गुरुवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पत्नी से हुए विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी मंगल के पुत्र कल्लू (35) का गुरुवार शाम करीब 7 बजे पत्नी मंजू देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि कल्लू शराब का आदी था। विवाद के बाद जब परिवार के सभी सदस्य घर के नीचे थे, तभी कल्लू दो मंजिला मकान की छत पर चला गया और आत्मघाती कदम उठा लिया।कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर छत पर पड़ी तो घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मृतक अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके भाई राजू, वीरेंद्र और धर्मेंद्र हैं। मृतक की मां उषा देवी गांव में आशा बहू के पद पर कार्यरत हैं। मृतक का एक तीन वर्षीय मासूम बेटा कार्तिकेय है, जो अब पिता के साये से महरूम हो गया। मामले में असोथर थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.