पुलिस परिवार ने हर्षोल्लास से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व
फतेहपुर : जनपद फतेहपुर में पुलिस परिवार द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। पूरे परिसर में भक्ति और उत्सव का माहौल रहा।इस अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, जन्म और लीलाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। गीत, नृत्य और नाट्य मंचन के माध्यम से बच्चों ने कान्हा की बाल लीलाओं का सजीव चित्रण किया, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों और पुलिस परिवार के सदस्यों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग) कृष्णा पासवान जी उपस्थित रहीं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, बिन्दकी विधायक जय कुमार जैकी, जिलाध्यक्ष भाजपा अन्नू श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व उनका परिवार उपस्थित रहा।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.