विश्व हिंदू महासंघ भारत में कैप्टन अश्वनी कुमार विश्वकर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने फतेहपुर जिला अध्यक्ष

फतेहपुर :  विश्व हिंदू महासंघ भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन तथा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी जी की सहमति और राष्ट्रीय संगठन मंत्री वीर शंकर भटनागर जी की अनुशंसा के उपरांत भैरवा खुर्द, फतेहपुर निवासी कैप्टन अश्वनी कुमार विश्वकर्मा जी को संगठन का जिला अध्यक्ष फतेहपुर, उत्तर प्रदेश मनोनीत किया गया है।

संगठन द्वारा जारी नियुक्ति के अनुसार कैप्टन अश्वनी कुमार विश्वकर्मा से अपेक्षा की गई है कि वह अपने पद की गरिमा, जिम्मेदारी और संगठनात्मक अनुशासन को बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

नियुक्ति पत्र में उनसे संगठन के उद्देश्यों एवं हिंदुत्व के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तन-मन से कार्य करने तथा संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
 जिला अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही कैटनअश्वनी कुमार विश्वकर्मा को निर्देशित किया गया है कि वह यथाशीघ्र अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन एवं घोषणा करें तथा गठित कार्यकारिणी की एक प्रति मुख्य कार्यालय भारत को प्रेषित करें।
नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह
कैप्टनअश्वनी कुमार विश्वकर्मा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने की खबर सामने आते ही संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष किस प्रकार नई कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को जनपद फतेहपुर में नई दिशा और गति प्रदान करते हैं।

रिपोर्टर :  मो० अब्बास

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.