हंसवा के स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न

फतेहपुर : हंसवा स्थित स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज में रविवार को आम सभा की बैठक में अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।निर्वाचन अधिकारी अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य श्याम लाल वर्मा और पर्यवेक्षक ममता गुप्ता की उपस्थिति में हुई चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से भरत मानसिंह को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।प्रबंधक पीयूष खन्ना ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और कहा कि विद्यालय में उच्च कोटि की शिक्षा के साथ छात्र-छात्राओं को सभी सुविधाएं देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष भरत मानसिंह ने कहा कि वे पूर्ण निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।कोर सदस्य किशन मेहरोत्रा ने बधाई देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए जल्द ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा और विद्यालय में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने पर काम होगा।
इस अवसर पर किशन मेहरोत्रा, राजेंद्र मेहरोत्रा, सुधीर श्रीवास्तव, रूपकमल टंडन, पंकज कक्कड़, राजीव मेहरोत्रा, नीरज कक्कड़, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, प्रशांत श्रीवास्तव सहित आम सभा के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्टर : शारिब कमर

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.