भगवंतपुर में पासी जन जागृति संघ की बैठक शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों पर हुई चर्चा

फतेहपुर : भगवंतपुर में सोमवार को पासी जन जागृति संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सामाजिक कार्यकर्ता मन्नू पासी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में समाज की सामाजिक, वैचारिक, संवैधानिक और आर्थिक स्थिति के साथ शिक्षा एवं व्यावसायिक विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मन्नू पासी ने कहा कि पासी समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है, इसके बावजूद आज समाज आर्थिक और शैक्षणिक पिछड़ेपन की चुनौतियों से जूझ रहा है। इनसे उबरने का सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा है। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों, संवैधानिक अधिकारों और आरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को बांटने वाली गतिविधियों का बहिष्कार कर एकजुटता को मजबूत करना होगा।शिक्षा के जरिए मजबूत बनेगा समाज अधिवक्ता धीरेन्द्र बहादुर ने लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी देते हुए जागरूक रहने की अपील की। वहीं जगतपाल पासी ने कहा कि समाज के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग होना चाहिए और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसे बच्चों को चिह्नित किया जाए जिन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन की आवश्यकता है। संगठित होकर ही समाज की दशा और दिशा बदली जा सकती है।बैठक में शिक्षा के माध्यम से आर्थिक स्थिति में सुधार, युवाओं को आगे बढ़ाने, सामाजिक एकता बनाए रखने और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।

इस मौके पर सुनील कुमार, बलराम, मथुरा प्रसाद, वरिष्ठ अधिवक्ता रामसनेही, अनिल, अतुल, जयप्रकाश, दीपक, शुभांशु, लालसिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.