एसपी के निर्देश पर किशनपुर पुलिस का एक्शन, दो

फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना किशनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।आज  थाना किशनपुर पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई में गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम  बलराम उर्फ बब्लू निषाद पुत्र स्व. लल्लन निषाद निवासी महावतपुर असहट, थाना किशनपुर, जनपद फतेहपुर। यह 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित था।हमेश कुमार पुत्र बुकलाल, उम्र करीब 38 वर्ष, निवासी ग्राम महावतपुर असहट, थाना किशनपुर, जनपद फतेहपुर। यह धारा 138 (बी) विद्युत अधिनियम के केस में वारंटी था।पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 गुरुदयाल सिंह थाना किशनपुर व कां0 कमलेश राजभर शामिल रहे।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.