बिंदकी में महिला से ज्वेलरी लूट का पुलिस ने किया खुलासा, सात अभियुक्त गिरफ्तार
फतेहपुर : बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में महिला के साथ हुई ज्वेलरी लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई समस्त सोने एवं चांदी की ज्वेलरी के साथ 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस घटना में पीड़िता का ही एक रिश्तेदार मुख्य रूप से शामिल पाया गया, जिसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर 2026 की रात करीब 11 बजे थाना बिंदकी पुलिस को जाफराबाद निवासी अंजना देवी के साथ ज्वेलरी लूट की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आया कि पीड़िता के रिश्तेदार जीत बहादुर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल छह अभियुक्तों के अलावा लूटा गया सोने का हार खरीदने वाले एक अन्य अभियुक्त आदित्य सोनकर समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटी गई पूरी सोने-चांदी की ज्वेलरी और 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी सातों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से लूट की घटना का सफल अनावरण हुआ है।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.