दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने किया भिटौरा घाट का निरीक्षण,
फतेहपुर : आगामी दशहरा पर्व एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना हुसैनगंज क्षेत्रांतर्गत भिटौरा घाट एवं उससे संबंधित यातायात मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मूर्ति विसर्जन के लिए घाट पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और यातायात के व्यवस्थित संचालन को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.