हुसैनगंज झाड़ियों में मिला शव का एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
फतेहपुर : थाना हुसैनगंज क्षेत्रान्तर्गत पीसीपी इंटर कॉलेज के पास झाड़ियों में शव मिलने के प्रकरण को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गंभीरता से लेते हुए आज घटनास्थल का निरीक्षण किया।मौके पर पहुंचकर एसपी ने बारीकी से घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के परिजनों से वार्ता कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिजनों को शीघ्र न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस टीमों का गठन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

No Previous Comments found.