अहेरी के महिला व बाल अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया के लिए बेरोजगारों की जबरदस्त भीड़!

अहेरी : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों हुआ था लोकार्पण, अब शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया — युवाओं में दिखा भारी उत्साह! आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम दक्षिण गढ़चिरौली क्षेत्र की जनता को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अहेरी में निर्मित महिला व बाल अस्पताल का लोकार्पण हाल ही में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्ते संपन्न हुआ। इस बहुप्रतीक्षित अस्पताल के शुभारंभ से न केवल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जगी है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का नया अवसर भी पैदा हुआ है। भर्ती प्रक्रिया का शुभारंभ अस्पताल के उद्घाटन के बाद शासन की ओर से तत्काल आवश्यक स्टाफ की भरती प्रक्रिया शुरू की गई है। यह प्रक्रिया महाराष्ट्र विकास ग्रुप कंपनी, नाशिक के माध्यम से आउटसोर्सिंग पद्धति से की जा रही है। कंपनी की चेयरपर्सन फातिमा हंसारी तथा मैनेजर संतोष अहिरे के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के लिए कुशल व अकुशल दोनों प्रकार के कर्मचारियों के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। ५२ पदों के लिए ५,००० उम्मीदवारों की भीड़! अहेरी अस्पताल में कुल ५२ पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस अवसर पर भर्ती केंद्र पर उमड़ी लगभग ५,००० बेरोजगार उम्मीदवारों की भीड़ ने प्रशासन और कंपनी के अधिकारियों को भी चौंका दिया। लंबे समय से रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए यह मौका किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। आवेदन केंद्र पर सुबह से ही आवेदकों की लंबी कतारें दिखाई दीं, जिससे युवाओं में नौकरी पाने का उत्साह साफ झलक रहा था। भर्ती विवरण भर्ती पद: नर्स, सहाय्यक, सफाई कर्मचारी, लिपिक, तकनीकी कर्मचारी व अन्य सहायक स्टाफ भर्ती माध्यम: बाह्यस्रोत (Outsourcing) — महाराष्ट्र विकास ग्रुप कंपनी, नाशिक

मार्गदर्शक अधिकारी: संतोष अहिरे, मैनेजर

 स्थानीय रोजगार और विकास की उम्मीद

अहेरी के इस नए अस्पताल के शुरू होने से एक ओर जहां महिलाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
इस पहल से न केवल क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था सशक्त होगी बल्कि ग्रामीण युवाओं को भी आत्मनिर्भर बनने का मार्ग मिलेगा। अस्पताल परिसर में बेरोजगार युवाओं की लंबी कतारें — चेहरे पर उम्मीद और जोश की चमक साफ झलकती नजर आई!


रिपोर्टर : संजय यमसलवार 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.