मुलचेरा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन व समीक्षा बैठक उत्साह के साथ संपन्न

मुलचेरा : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तालुका मुलचेरा की ओर से   नेताजी सुभाषचंद्र हाईस्कूल एवं कनिष्ठ विज्ञान महाविद्यालय सुंदरनगर परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं समीक्षा बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन लोकप्रिय नेता एवं माननीय नामदार धर्मरावबाबा आत्राम की प्रमुख उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर धर्मराव बाबा आत्राम अहेरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक, गोंडवाना विश्वविद्यालय गडचिरोली की सीनेट सदस्या तनुश्री आत्राम, पूर्व बांधकाम सभापति युधिष्ठिर विश्वास, पूर्व प्राचार्य शैलेश खराती सर, सुंदरनगर ग्राम पंचायत के  सरपंच जया मंडल, बबलू भैया हकीम, वन विभाग शिक्षण मंडल अहेरी के सचिव  एवंम मुलचेरा तहसील के पदाधिकारी मंच पर उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी मान्यवरों का पुष्पगुच्छ एवं शाल देकर स्वागत किया गया। इसके बाद मान्यवरों ने मुलचेरा तालुका के विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। साथ ही तालुका के विकास कार्यों, स्थानीय समस्याओं तथा उनके समाधान के लिए किए जाने वाले उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान विभिन्न गांवों से आए कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं जैसे मका, धान, पानी, सड़क, शिक्षा तथा मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। इस पर माननीय विधायक धर्मराव बाबा आत्राम ने सभी प्रश्नों का धैर्यपूर्वक जवाब देते हुए आश्वासन दिया कि शासन के विभिन्न माध्यमों से इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में तहसील में अधिक से अधिक विकास कार्य कर जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने एवंम नियोजन का जिम्मा कमलेश सरकार कट्टर राष्ट्रवादी काँग्रेस कार्यकर्ता ने सफलतापूर्वक निभाया हैं!

रिपोर्टर : मारोती कोलावार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.