सौर कृषि पंप ग्राहक शिकायत निवारण शिविर
कुरखेड़ा : महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (महावितरण) की ओर से सरकारी योजना के तहत की सौर कृषि पंप पूर्व में लगाये गये थे.इन पंपों के संबंध में ग्राहक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं.
इस अवसर पर महावितरण की ओर से संबंधित कंपनियों से संपर्क कर शिकायतों के निवारण में सहयोग किया गया। कार्यक्रम में महावितरण के उप-कार्यकारी अभियंता मिथुन मुरकुटे, बांबोडे तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
इस शिबिर में भाजपा के तहसील
अध्यक्ष एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य चांगदेव फाये ने शिविर का दौरा कर विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान विनोद नागपुरकर, कढोली तंटामुक्त समिति के अध्यक्ष गंगाधरजी लोणबले के अलावा शिकायतकर्ता किसान भाई मौजूद रहे।
किसानों ने सौर कृषि पंपों की मरम्मत के संबंध में एक महत्वपूर्ण मांग रखी। वर्तमान में, यदि पंपों में कोई खराबी आती है, तो उनकी मरम्मत में काफी समय लग जाता है। इसलिए, कुरखेड़ा तहसील स्तर पर सोलर पंप सुविधा केंद्र शुरू करना आवश्यक है। किसानों का मानना है कि यदि स्थानीय स्तर पर सेवा केंद्र उपलब्ध होगा, तो मरम्मत जल्द हो सकेगी और खेती के लिए पानी की समस्या कम होगी।
बीजेपी तालुका अध्यक्ष चांगदेव फाये और उपस्थित किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द तालुका स्तर पर सर्विस सेंटर शुरू करने की मांग की है।
रिपोर्टर : रूपेंद्रसिंह सेंगर


No Previous Comments found.