दो साल से हैंडपंप बंद, फिर भी पानी कर वसूली जारी; ग्राम पंचायत की लापरवाही उजागर

गोमणी : गडचिरोली जिले के मुलचेरा पंचायत समिती अंतर्गत आनेवाले गोमणी ग्राम पंचायतमें स्थानिक गोमणी गाव के  बेघर मोहल्ले में प्रशासन की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव का हैंडपंप पिछले दो वर्षों से लगातार बंद पड़ा है, जिसके कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, हैंडपंप की मरम्मत के लिए कई बार ग्राम पंचायत को शिकायतें दी गईं। इतना ही नहीं, इस मुद्दे को लेकर समाचार भी प्रकाशित किए गए, लेकिन इसके बावजूद ग्राम पंचायत प्रशासन पर कोई असर नहीं पड़ा और समस्या जस की तस बनी हुई है।
हैरानी की बात यह है कि हैंडपंप बंद होने के बावजूद ग्राम पंचायत के कर्मचारी पिछले दो साल से “पानी कर” के नाम पर वसूली कर रहे हैं। बिना सेवा दिए कर वसूलना सीधा-सीधा जनता के साथ अन्याय और शोषण माना जा रहा है।
इस पूरे मामले ने ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी तुरंत हस्तक्षेप कर बंद पड़े हैंडपंप को चालू करवाएं और अवैध रूप से वसूले जा रहे पानी कर पर रोक लगाई जाए।
यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी दी गई है।

रिपोटर : मारोती कोलावार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.