जलाऊ लकड़ी और बांस के लिए सह पालकमंत्री को ज्ञापन
कुरखेड़ा : अंत्येष्टि के लिए मुफ्त लकड़ी और कारीगरों को हरे बांस उपलब्ध कराने की मांग धीरे-धीरे जोर पकड़ती जा रही है. कुरखेड़ा वन डिपो में पिछले दो-तीन वर्षों से अंत्येष्टि (अंतिम संस्कार) के लिए जलाऊ लकड़ी का बीट 3,000 से 3,500 रुपये में खरीदना पड़ रहा है। इस कारण सामान्य और गरीब परिवारों को मृत्यु के दुखद समय में भी समय पर पैसों का इंतजाम करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है।
साथ ही, वन डिपो में बुरुड़ (बांस शिल्पकार) कामगारों के लिए हरा बांस भी उपलब्ध नहीं है। बांस की अनुपलब्धता के कारण पारंपरिक बांस कारीगरों का रोजगार छिनता जा रहा है। उनकी पारंपरिक कला और व्यवसाय के संरक्षण के लिए जिले के सभी वन डिपो में बुरुड़ समाज को आवश्यक मात्रा में और किफायती दरों पर बांस उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
इस मांग का निवेदन आज गुरुवार को शिंदे सेना की ओर से गडचिरोली में सह-पालक मंत्री एडवोकेट आशीष जी जायसवाल को सौंपा गया।
यह निवेदन शिवसेना लोकसभा संगठक सुरेंद्र सिंह चंदेल के नेतृत्व में शिवसैनिकों द्वारा दिया गया। इस दौरान निवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मंत्री आशीष जायसवाल ने वन संरक्षक (गढ़चिरौली) को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर शिवसेना महिला मोर्चा जिला संपर्क प्रमुख वर्षा मोरे, सह-संपर्क प्रमुख हेमंत जबेवार, जिला प्रमुख राकेश बेलसरे, आरमोरी विधानसभा जिला प्रमुख संदीप ठाकुर, लोमेश हरडे, नवनाथ उके एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : रूपेंद्रसिंह सेंगर

No Previous Comments found.