​ मक्का खरीदी बाबत पदाधिकारी और किसानों की उपस्थिति में नियोजन बैठक

गढ़चिरौली - तहसील में मक्का खरीदी से संबंधित समस्याओं को दूर करने और केंद्र को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से, तहसील के मक्का खरीदी केंद्र पर अधिकारियों, पदाधिकारियों और किसानों की उपस्थिति में एक नियोजन बैठक आयोजित की गई। ​इस बैठक में कुरखेड़ा के उपविभागीय अधिकारी किरण वाघस्कर, प्रभारी तहसीलदार शशिकांत जाधव, नायब तहसीलदार राजकुमार धनबाते, आदिवासी विकास महामंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक सोपान सांबारे, निदेशक गोपाल उईके, यशवंत चौरीकर, कुरखेड़ा आविका के अध्यक्ष बाबूराव तुलावी, उपाध्यक्ष चांगदेव फाये, गोठनगांव के निदेशक हीराजी माकडे, जिला सहकारी बोर्ड के अध्यक्ष वसंतराव मेश्राम, कृषि उपज मंडी समिति निदेशक विनोद भाऊ खुणे, हेमंत भाऊ शेंद्रे और अन्य प्रमुख अधिकारी व किसान उपस्थित थे। बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की ​बैठक में  तहसील की विभिन्न सहकारी संस्थाओं में पंजीकृत किसानों की मक्का खरीदी प्रक्रिया पर चर्चा हुई। आदिवासी विकास महामंडल के मार्गदर्शन में तय किया गया कि पंजीकृत किसानों के लिए सप्ताह में दो दिन प्रत्येक केंद्र कुरखेड़ा, गोठनगाव, गेवर्धा और कढ़ोली में खरीदी की सुविधा पंजीकृत किसानों को उपलब्ध होगी: ​यह व्यवस्था कुरखेड़ा स्थित आपूर्ति विभाग के शासकीय गोदाम में की जाएगी और खरीदी केंद्र पर दो तौल कांटे  भी लगाए जायेंगे ​उपस्थित पदाधिकारियों और किसानों ने मक्का भंडारण के लिए पर्याप्त गोदाम व्यवस्था, बारदाने (बोरियों) की उपलब्धता और किसानों को होने वाली असुविधाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की। साथ ही ​मक्का खरीदी का लक्ष्य बढ़ाया जाए।​तहसील में अधिक पंजीकरण को देखते हुए केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए।​बेचे गए मक्के का भुगतान तुरंत खाते जमा किया जाए, यह किसानों की प्रमुख मांगे रही.
​कुरखेड़ा तहसील में इस साल बड़े पैमाने पर मक्के की बुवाई की गई है। किसान लगातार खरीदी केंद्र शुरू करने की माँग कर रहे थे। इस पृष्ठभूमि में, आदिवासी विकास महामंडल के मार्गदर्शन में जिले का पहला मक्का खरीदी केंद्र कुरखेड़ा में शुरू कर राहत देने के लिए किसानों ने संतोष व्यक्त किया है।

रिपोर्टर - रूपेंद्रसिंह सेंगर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.