भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए 21 मई को जिला स्तरीय बैठक

गडचिरोली : 21 मई 2026 को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय, गडचिरोली के सभागार में आयोजित की गई है। जिला प्रशासन की ओर से नागरिकों को भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी शिकायतें, सुझाव तथा संबंधित मुद्दे सीधे समिति के समक्ष रखने का अवसर प्रदान किया गया है। शासन के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में कामकाज के दौरान भ्रष्टाचार, अनियमितता अथवा गैरप्रकार होने की शिकायत रखने वाले नागरिकों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेज एवं सबूतों के साथ बैठक में उपस्थित रहें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बैठक में प्राप्त शिकायतों की समिति द्वारा सुनवाई कर संबंधित मामलों में आगे की कार्रवाई की जाएगी। नागरिक समय पर उपस्थित होकर अपनी बात रखें, ऐसा आवाहन सदस्य सचिव तथा निवासी उपजिलाधिकारी आशिष वानखेड़े द्वारा किया गया है।

रिपोर्टर : चंद्रशेखर पुलगम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.