दवा विक्रेताओं की हड़ताल के मद्देनज़र प्रशासन अलर्ट
गड़चिरौली - ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट द्वारा देशभर में ऑनलाइन इंटरनेट फार्मेसी के विरोध में बुधवार, 20 मई 2026 को खुदरा एवं थोक दवा दुकानों को बंद रखने का आह्वान किया गया है। इस संभावित बंद के मद्देनज़र गड़चिरौली जिला प्रशासन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रशासन ने नागरिकों,विशेषकर मरीजों को आवश्यक दवाइयों की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए कई विशेष उपाय किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के खुदरा एवं थोक दवा विक्रेताओं से व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क कर बंद में शामिल न होने की अपील की जा रही है। साथ ही यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि बंद के दौरान कुछ मेडिकल दुकानें खुली रहें ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में दवाइयों की उपलब्धता बनी रहे।
प्रशासन के अनुसार, संबंधित दवा विक्रेता संगठनों के पदाधिकारियों से भी चर्चा की गई है और उन्होंने प्रशासन को सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया है। किसी भी आपात स्थिति में दवाइयों की आवश्यकता होने पर नागरिक प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए औषधि निरीक्षक श्रीमती नालंदा उरकुडे (मो. 9096414104) तथा सहायक आयुक्त (औषधे) श्री नीरज लोहकरे (मो. 7276544972) के संपर्क नंबर उपलब्ध कराए गए हैं।
तहसीलवार संपर्क नंबर इस प्रकार हैं :
* सिरोंचा – 9421729671
* भामरागढ़ – 9404438383
* एटापल्ली – 9421856516
* आलापल्ली – 9421729384
* अहेरी – 9767820220
* मुलचेरा – 9421854819
* आष्टी – 9422151299
* चामोर्शी – 9588678242
* गड़चिरौली – 9421735620 / 9423422130
* आरमोरी – 9403820216 / 9420973680
* वडसा – 9422150640 / 8999362844
* कुरखेड़ा – 9404831332
* कोरची – 9422154766 / 7757005944
* धानोरा – 7588772743
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जरूरतमंद मरीजों को दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
सहायक आयुक्त (औषधे) श्री नीरज लोहकरे ने कहा कि नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में प्रशासन से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
रिपोर्टर - संजय यमसलवार

No Previous Comments found.