वन विभाग के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
गढ़चिरौली : सिरोंचा तहसील के जिला परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय, नडिकुडा में बुधवार, 8 जुलाई को विद्यालय के मुख्याध्यापक एस. एल. सद्दी के नेतृत्व में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सरकार साहेब (वन क्षेत्र सहायक अधिकारी, वडदन) तथा नीलम साहेब (वन क्षेत्र सहायक अधिकारी, चिट्टूर) ने विशेष मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. एस. ए. झोडे, श्री कांबळे, श्री शिंदे तथा कु. जयशिला दुर्गे (वनपाल) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विद्यालय परिसर में विभिन्न देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए। वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वृक्षारोपण का महत्व, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा "एक व्यक्ति – एक पौधा" का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक छात्र-छात्रा ने एक पौधे को गोद लेकर उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में श्री शिंदे ने सभी अतिथियों, वन विभाग के अधिकारियों तथा विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
विशेष आकर्षण के रूप में वन विभाग की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट वितरित की गई, जिससे बच्चों का उत्साह और भी बढ़ गया।
विद्यालय का यह पर्यावरण संरक्षण अभियान क्षेत्र में हरित वातावरण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।
रिपोर्टर : चंद्रशेखर पुलगम
No Previous Comments found.