गडचिरोली में लॉयड्स के कौशल विकास उपक्रम की राज्य मंत्री डॉ. पंकज भॉयार ने की सराहना

गड्चिरौली :  महाराष्ट्र सरकार के गृह (ग्रामीण), आवास, स्कूल शिक्षा, सहकारिता एवं खनन विभाग के राज्य मंत्री तथा वर्धा और भंडारा जिले के पालकमंत्री डॉ. पंकज राजेश भॉयार ने रविवार को गडचिरोली स्थित लॉयड्स मिशन फॉर ग्लोबल स्किल्स एंड एंटरप्रेन्योरशिप (LMGSE) कौशल विकास एवं उद्यमिता प्रशिक्षण केंद्र का दौरा कर विभिन्न गतिविधियों और प्रशिक्षण सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय युवाओं को आधुनिक एवं उद्योगोन्मुख कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड की पहल की सराहना की।

लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड की पहल से विकसित LMGSE केंद्र गडचिरोली के युवाओं को आधुनिक तकनीक, उद्योग की आवश्यकताओं और रोजगार की बदलती परिस्थितियों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। प्रशिक्षण के साथ-साथ युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना इस उपक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।

अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं का लिया जायजा

राज्य मंत्री डॉ. भॉयार ने LMGSE केंद्र के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपलब्ध अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और विद्यार्थियों को दिए जा रहे व्यावसायिक प्रशिक्षण की जानकारी ली।

गडचिरोली जैसे ग्रामीण एवं दुर्गम जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के प्रयासों की उन्होंने विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार एवं उद्यमिता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

प्रशिक्षणार्थी विद्यार्थियों से किया संवाद

दौरे के दौरान डॉ. भॉयार ने LMGSE में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण लेने के पीछे की प्रेरणा, वर्तमान में किए जा रहे प्रशिक्षण तथा भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली।

विद्यार्थियों ने अपने-अपने ट्रेड और प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी राज्य मंत्री के समक्ष प्रस्तुत की। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, ज्ञान और कौशल की स्पष्ट प्रस्तुति देखकर डॉ. भॉयार प्रभावित हुए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं को सही दिशा में कौशल प्रशिक्षण मिलने पर रोजगार के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की संभावनाएं भी बढ़ती हैं।

गडचिरोली के विकास में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका

मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. पंकज भॉयार ने गडचिरोली के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न उपक्रमों पर संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास और रोजगारोन्मुख कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए अवसर निर्माण करने के कंपनी के प्रयास सराहनीय हैं। ऐसे उपक्रमों से जिले में ही कुशल मानव संसाधन तैयार होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था तथा रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

बी. प्रभाकरन के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना

राज्य मंत्री डॉ. भॉयार ने लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री बी. प्रभाकरन के दूरदर्शी नेतृत्व की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि गडचिरोली जैसे जिले में आधुनिक कौशल विकास केंद्र की संकल्पना को साकार करना महत्वपूर्ण पहल है। उद्योगों द्वारा शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से जिले के विकास को नई दिशा मिल सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्थानीय युवाओं को अपने जिले में ही गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं, तो इससे गडचिरोली के विकास की गति और तेज हो सकती है।

मिशन 2047 के उद्घाटन के लिए गडचिरोली पहुंचे थे मंत्री

राज्य मंत्री डॉ. पंकज भॉयार गडचिरोली में आयोजित मिशन 2047 के दो दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। जिले में हो रहे विभिन्न विकासात्मक बदलावों और भविष्य की विकास दिशा को सामने लाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

LMGSE केंद्र के दौरे के माध्यम से उद्योग और प्रशासन के सहयोग से स्थानीय युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार निर्माण एवं उद्यमिता के अवसर बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया गया।

स्थानीय युवाओं को सक्षम बनाने पर जोर

गडचिरोली के युवाओं को उद्योगोन्मुख कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए सक्षम बनाना तथा जिले के आर्थिक विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाना भविष्य की विकास प्रक्रिया की महत्वपूर्ण दिशा साबित हो सकती है। LMGSE जैसे कौशल विकास केंद्र इस दिशा में स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसरों का माध्यम बन रहे हैं।

रिपोर्टर : संजय यमसलवार 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.