भाई दूज पर संस्कार संस्था की अनूठी पहल; दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं को साड़ी और वृद्धजनों को कंबल वितरित

गडचिरोली : सेवा, समर्पण और सामाजिक प्रतिबद्धता की भावना को साकार करते हुए संस्कार संस्था, एटापल्ली की ओर से भाई दूज के पावन अवसर पर दुर्गम एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में सराहनीय सामाजिक पहल की गई। इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया, वहीं निराश्रित एवं जरूरतमंद वृद्धजनों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए गए।

उल्लेखनीय है कि संस्कार संस्था की ओर से प्रतिवर्ष दीपावली के अवसर पर दुर्गम एवं जरूरतमंद आदिवासी परिवारों के बीच दीपावली किट का वितरण कर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा की जाती हैं। इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संस्था ने इस वर्ष भाई दूज पर भी जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई।

संस्कार संस्था का सामाजिक योगदान केवल त्योहारों तक सीमित नहीं है। संस्था द्वारा दुर्गम क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां निरंतर संचालित की जाती हैं। क्षेत्र के प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री, स्वेटर तथा शिक्षा के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन कर नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है।

संस्था का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के माध्यम से वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। त्योहारों की खुशियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें और जरूरतमंद महिलाओं एवं वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान आए, इसी मानवीय भावना के साथ संस्कार संस्था लगातार सेवा कार्यों में जुटी हुई है।

संस्कार संस्था की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

रिपोर्टर : चंद्रशेखर पुलगम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.