गडचिरोली में ‘फ्लोरेंस नाइटिंगेल’ जिला स्तरीय पुरस्कार समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न

गडचिरोली - जिला परिषद गडचिरोली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीर शहीद बाबूराव शेडमाके सभागार में ‘फ्लोरेंस नाइटिंगेल जिला स्तरीय पुरस्कार’ वितरण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नौ परिचारिकाओं को सम्मानित किया गया।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. वर्षा लहाडे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रताप शिंदे, जिला माता एवं बाल संगोपन अधिकारी डॉ. प्रफुल्ल हुलके तथा जिला सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. पंकज हेमके प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों ने परिचारिकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। सुहास गाडे ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को मजबूत बनाने में परिचारिकाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ.वर्षा लहाडे ने परिचारिकाओं को स्वास्थ्य व्यवस्था की असली रीढ़ बताया। डॉ.प्रताप शिंदे ने परिचारिकाओं से जनता के स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की अपील की।
फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार विजेताओं की सूची

1. स्वास्थ्य सेविका श्रेणी

प्रथम: अर्चना मुरहारी मडावी (प्राथमिक आरोग्य केंद्र, पुराडा)
द्वितीय: रजनी कांचनलाल वासनिक (प्राथमिक आरोग्य केंद्र, जिमलगट्टा)
तृतीय: वैशाली भिवाजी झाडे (प्राथमिक आरोग्य केंद्र, जिमलगट्टा)

2. स्वास्थ्य सहायिका श्रेणी

प्रथम: शोभा अरुण गेडाम (प्राथमिक आरोग्य केंद्र, मालेवाडा) द्वितीय: छाया नरेश गजभिये (प्राथमिक आरोग्य केंद्र, कोटगुल) तृतीय: विद्या हनुमंतराव उईके (प्राथमिक आरोग्य केंद्र, पुराडा)

3. परिचारिका / अधिपरिचारिका श्रेणी

प्रथम: नजमा वाहिद बेग (ग्रामीण अस्पताल, भामरागढ़)
द्वितीय: नंदा मनोहर वालको (जिला सामान्य अस्पताल, गडचिरोली)
तृतीय: सुनंदा रमेश चांदेकर (उपजिला अस्पताल, अहेरी)

अन्य विशेष सम्मान - फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कारों के अलावा एकात्मिक रोग सर्वेक्षण (IDSP) कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य सेवकों, सेविकाओं एवं फार्मासिस्टों को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मुंबई में आयोजित DHPE प्रशिक्षण में जिले का नाम रोशन करने वाली श्रीमती स्मिता लोणारे और श्रीमती मीना राऊत इन दो स्वास्थ्य सेविकाओं का विशेष सत्कार भी किया गया।

रिपोर्टर - चंद्रशेखर पुलगम 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.