5 जुलाई को डाक,बैंकिंग और बीमा सेवाएं रहेंगी बंद,16 जुलाई से नियमित रूप से शुरू होंगी

गड़चिरोली - जिमाका जिले के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए डाक विभाग ने चंद्रपुर डाक मंडल से गड़चिरोली डाक मंडल को अलग करने की आधिकारिक घोषणा की है। इस निर्णय के तहत गड़चिरोली अब एक स्वतंत्र डाक मंडल के रूप में कार्य करेगा। नई व्यवस्था 15 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। इस प्रशासनिक पुनर्गठन के बाद गड़चिरोली जिले के सभी डाकघर स्वतंत्र गड़चिरोली मंडल के अधीक्षक के नियंत्रण में कार्य करेंगे। इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी,नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र समाधान होगा तथा डाक,बैंकिंग,बचत और डिजिटल सेवाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से मिल सकेगा। नई व्यवस्था लागू करने के लिए आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण 15 जुलाई 2026 को गड़चिरोली डाक मंडल के अंतर्गत सभी डाक सेवाएं, डाकघर बचत बैंक, डाक जीवन बीमा तथा अन्य सभी प्रकार के लेन-देन पूरी तरह बंद रहेंगे। 16 जुलाई 2026 से सभी सेवाएं पूर्ववत नियमित रूप से शुरू कर दी जाएंगी।

इस विभाजन के बाद गड़चिरोली जिले के लोगों को डाक संबंधी प्रशासनिक कार्यों के लिए चंद्रपुर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब जिले में ही डाक,बचत बैंक,बीमा और अन्य सेवाएं तेजी से उपलब्ध होंगी,जिससे लोगों का समय और खर्च दोनों की बचत होगी। डाक विभाग ने बताया कि प्रशासनिक बदलाव के बाद डाक वितरण,बचत बैंक,डाक जीवन बीमा तथा अन्य ग्राहक सेवाओं को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाया जाएगा। अधिक जानकारी या सेवा संबंधी सहायता के लिए नागरिक चंद्रपुर डाक मंडल के दूरभाष 07172-255337 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा sspcdp.mah@gmail.com तथा गड़चिरोली डाक मंडल के spgde.mah@gmail.com ई-मेल पर भी संपर्क किया जा सकता है।
यह जानकारी चांदा (चंद्रपुर) डाक मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री एस. रामा कृष्णा ने दी।

रिपोर्टर - चंद्रशेखर पुलगम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.