जिला अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुआ सत्कार समारोह
गडचिरोली : सार्वजनिक आरोग्य विभाग, महाराष्ट्र शासन की ओर से 3 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक चलाए गए अंगदान–जीवन संजीवनी अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी अभियान के तहत 15 अगस्त को जिला अस्पताल, गडचिरोली में मरणोत्तर अवयवदान करने वाले दिवंगत दाताओं के परिवारों का सम्मान किया गया।
महाराष्ट्र राज्य के राज्यमंत्री तथा गडचिरोली के सह-पालकमंत्री मा. ना. एड. आशिष जयस्वाल के हस्ते अवयवदाताओं के कुटुंबीयों का सत्कार किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे, नगराध्यक्ष प्रणोती निमदेवकर, जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे, पुलिस अधीक्षक एम. रमेश सर, सहायक जिलाधिकारी अरुण एम. सर तथा जिला शल्य चिकित्सक डॉ. वर्षा लहाडे सहित प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
अवयवदान पंधरवाड़े के दौरान जिले में जिला अस्पताल एवं तालुका स्वास्थ्य संस्थाओं, स्कूलों और महाविद्यालयों में मार्गदर्शन, चर्चा सत्र, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रदर्शनी, निबंध प्रतियोगिता तथा रैलियों के माध्यम से व्यापक जनजागृति की गई।
समारोह में कै. रमेश केशव निसार के परिवार का सम्मान किया गया, जिन्होंने मरणोत्तर किडनी और लीवर दान किया। इसी प्रकार कै. रोहित त्र्यंबक गुळदे के परिवार ने दोनों किडनी दान कीं, जबकि स्व. शांताबाई नानाजी निवोकर के परिवार ने दोनों आंखों का तथा कै. रविंद्र कवडूजी पारधी के परिवार ने दोनों आंखों का दान किया।
अवयवदाताओं के परिवारों ने अपने प्रियजनों के निधन के बाद भी समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए अवयवदान का निर्णय लिया। उनके इस मानवीय और प्रेरणादायी योगदान से अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन एवं नई उम्मीद मिली है।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने अवयवदाताओं के परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मरणोत्तर अवयवदान केवल एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद लिया गया निर्णय नहीं, बल्कि कई लोगों को जीवन देने वाला महान मानवीय कार्य है। समाज में अवयवदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे परिवारों का योगदान निश्चित रूप से प्रेरणादायी है।
अवयवदान जनजागृति अभियान को सफल बनाने के लिए जिला शल्य चिकित्सक डॉ. वर्षा लहाडे, अतिरिक्त जिला शल्य चिकित्सक डॉ. छाया उईके तथा अस्पताल प्रबंधन एवं समुपदेशन टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संवाददाता - मारोती कोलावार
No Previous Comments found.