मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने गिफ्ट सिटी में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के नए डिलीवरी सेंटर का उद्घाटन किया

गांधीनगर :  मुख्यमंत्री  भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को गांधीनगर स्थित गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के नए डिलीवरी सेंटर का उद्घाटन किया। गिफ्ट सिटी के प्रज्ञा-2 भवन के 7वें और 8वें तल पर शुरू हुआ यह अत्याधुनिक सेंटर गुजरात के टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस सेंटर के शुरू होने से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऑटोमेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में नए अवसरों का सृजन होगा, साथ ही उच्च कौशल वाले युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। बता दें कि हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज दुनिया की अग्रणी डिजिटल और टेक्नोलॉजी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों में से एक है। यह कंपनी वैश्विक स्तर पर बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, स्वास्थ्य, बीमा, विनिर्माण, रिटेल, पर्यटन और परिवहन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी-आधारित सॉल्यूशन प्रदान करती है।

दुनिया के कई देशों में कामकाज का संचालन करने वाली हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज में अगले तीन वर्षों में लगभग 1000 उच्च कौशल वाले रोजगार का सृजन करने की क्षमता है।
गिफ्ट सिटी में हेक्सावेयर के डिलीवरी सेंटर की स्थापना गुजरात के टेक्नोलॉजी और नवाचार-आधारित विकास को और मजबूत बनाएगी।
इस अवसर पर गांधीनगर की महापौर  मीराबेन पटेल, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सह कार्यकारी निदेशक  आर. श्रीकृष्णा सहित कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) श्री विकास कुमार जैन सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


रिपोर्टर : राकेश शाह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.