मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद हवाई अड्डे से अमेरिका के लिए रवाना हुए

गांधीनगर : मुख्यमंत्री वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2027 के संदर्भ में अमेरिका और कनाडा के दौरे पर गए हैं। मुख्यमंत्री अमेरिका और कनाडा के निवेशकों और उद्योग मंडलों के साथ बैठकें करके गुजरात में विदेशी पूंजी निवेश बढ़ाने के प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे में उनके साथ मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव श्री एम.के. दास, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री टी. नटराजन, उद्योग एवं खान विभाग की अपर मुख्य सचिव सुश्री ममता वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  संजीव कुमार और मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे के अलावा राज्य के उद्योग-व्यापार जगत का प्रतिनिधि मंडल भी शामिल रहेंगे।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गुजरात का शिष्टमंडल अमेरिका में वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को तथा कनाडा में टोरंटो शहर में वहां के विभिन्न उद्योग निवेशकों, इमर्जिंग टेक्नोलॉजी सेक्टर के अग्रणियों और गुजराती समुदायों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस और वन-टू-वन बैठकें आयोजित कर गुजरात की वैश्विक विकास की प्रस्तुति देगा।
साथ ही, आगामी जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली वाइब्रेंट गुजरात समिट में शामिल होने का निमंत्रण भी देगा।
अहमदाबाद हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर रवाना होने के समय कलेक्टर  भव्य वर्मा सहित कई अधिकारियों ने मौजूद रहकर उनके सफल दौरे के लिए शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्टर : राकेश शाह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.