शिक्षक दिवस पर गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित
गांधीनगर : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने समाज और व्यक्ति के निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान का ऋण स्वीकार करते हुए पाँच सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक कल्याण निधि में अपना स्वैच्छिक अंशदान अर्पित कर गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
शिक्षक दिवस की सुबह को शिक्षक कल्याण निधि में स्वैच्छिक अंशदान एकत्रित करने के लिए गांधीनगर की विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थी सुबह मुख्यमंत्री के निवासस्थान पर पहुँचे।आजीवन शिक्षक तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। व्यक्ति के निर्माण से लेकर समाज के निर्माण तक शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करने के लिए इस दिन शिक्षक कल्याण निधि में स्वैच्छिक योगदान देने की परंपरा है।
मुख्यमंत्री ने भी इस परंपरा का अनुसरण करते हुए शिक्षक कल्याण निधि में अंशदान अर्पित कर गुरुजनों के प्रति अपना आदरभाव व्यक्त किया। उन्होंने अंशदान लेने आए विद्यालय के बच्चों के साथ सहज संवाद किया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी दिगंत ब्रह्मभट्ट, जिला पुलिस अधीक्षक श्री रवि तेजा वासम शेट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. बी.एन. प्रजापति, प्राथमिक शिक्षा अधिकारी पीयूष पटेल, अन्य अधिकारी तथा विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राकेश शाह
No Previous Comments found.