प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटसिवनी में राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों का निरीक्षण संपन्न
गरियाबंद/छुरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटसिवनी में राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के तहत केंद्रीय स्तर की टीम द्वारा दो दिवसीय निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह निरीक्षण 23 एवं 24 मार्च को आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता का मूल्यांकन करना था।
निरीक्षण के लिए पश्चिम बंगाल से डॉ. खान एवं आंध्र प्रदेश से डॉ. जयाप्रदा पहुंचे। निरीक्षण टीम ने ओपीडी एवं आईपीडी सेवाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इसके साथ ही प्रसव सेवाओं एवं प्रयोगशाला (लेबोरेट्री) की सुविधाओं का बिंदुवार परीक्षण किया गया।
दल द्वारा अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था तथा संक्रमण नियंत्रण (इन्फेक्शन कंट्रोल) के उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया और संबंधित स्टाफ से विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा मितानिन कार्यों, कुपोषण जांच एवं मरीज संतुष्टि स्तर का भी गहन मूल्यांकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सामान्य प्रशासन एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई, जिससे सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए जा सकें।
इस अवसर पर संस्था प्रभारी डॉ. देवेश सोनी, बीएमओ डॉ. कीर्तन साहू, जनपद सदस्य
मनोज गोस्वामी.
No Previous Comments found.