एंटी करप्शन ब्यूरो की बैठक हुई संपन्न, भ्रष्टाचार से लड़ने का लिया गया संकल्प
गाज़ीपुर - कासिमाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष रमेश यादव की अध्यक्षता में कासिमाबाद स्थित न्यूट्रिशन सेंटर पर किया गया, जिसमें भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण और पारदर्शिता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में एसीबी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए स्टेट एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट उत्तर प्रदेश ठाकुर कृष्णा सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार समाज और प्रशासन दोनों के लिए एक गंभीर चुनौती है, जिसे समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत एसीबी को दें। इस दौरान आम जनता की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया गया। आगे उन्होंने कहा कि यदि नागरिक जागरूक रहें और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं, तो इस समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन शिकायत प्रणाली को और सुदृढ़ बनाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई और लंबित जांचों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही,पदाधिकारियों को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई। अंत में,यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में भी इस तरह की बैठकों का नियमित आयोजन किया जाएगा,ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। इस दौरान नेयाज भाई,विमलेश तिवारी,जफर,नरेंद्र राय,सरफराज,आशीष गुप्ता, राजा खान, कमलेश कुमार,अशोक राजभर, राकेश कुमार, मोहन गुप्ता,आदि लोग मौजूद रहे,
संवादाता - रमेश यादव

No Previous Comments found.