पत्नी से पीड़ित पति ने विषाक्त खाकर जान दे दी

गाजीपुर : गदनपुर निवासी विवेक यादव ने रविवार की रात विषाक्त अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। तीस वर्षीय विवेक यादव पुत्र निरंजन एनटीपीसी में छतीसगढ़ राज्य में कार्यरत था। कुछ दिनों पूर्व ही छुट्टी लेकर घर आया था। स्वजनों ने बताया कि दो साल पूर्व ही विवेक की शादी चिलौनाकला की डिंपल यादव से हुआ था। पति पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होता रहता था। दोनों परिवारों के बीच कई दौर के पंचायत भी हुए थे। रविवार की रात विवेक विषाक्त लेकर खेतों की ओर निकला और वहीं खाकर बेहोश पड़ गया। बेचैनी बढ़ने पर विवेक फोन पर अपने मित्रों को सूचित कर मदद मांगने लगा। स्वजन उसे लेकर वाराणसी के ट्रामा सेंटर गए जहां सोमवार को दोपहर तीन बजे के करीब विवेक की मौत हो गयी। अपने माता पिता का इकलौता सन्तान विवेक की मौत पर मां कुमारी देवी का रो रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टर : गोविन्द कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.