लॉयड्स द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन; 777 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

सुरजागढ़ : सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए Lloyds Metals and Energy Limited की सीएसआर इकाई लॉयड्स इन्फिनिट फाउंडेशन ने कोणसरी और सुरजागढ़ में मेगा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर को अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला, जिसमें कुल 777 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष यह संख्या 501 थी।

शिविर में कर्मचारियों और स्थानीय लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी स्तरों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान को समाजसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। बड़ी संख्या में सहभागिता ने कंपनी की सामाजिक प्रतिबद्धता और सकारात्मक कार्यसंस्कृति को उजागर किया।
इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक B. Prabhakaran ने स्वयं प्रथम रक्तदाता बनकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस कदम से उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और अनेक लोग रक्तदान के लिए आगे आए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रभाकरन ने कहा,
“रक्तदान एक सरल लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जो किसी के जीवन को बचा सकता है। इस महान कार्य में भाग लेकर मुझे गर्व महसूस होता है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।”
उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के मानवीय प्रयास समाज में दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव डालते हैं और स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह मेगा रक्तदान शिविर न केवल कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है, बल्कि प्रेरणादायक नेतृत्व और सामूहिक सहभागिता का भी सशक्त उदाहरण बना। कंपनी ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और जागरूकता को बढ़ावा मिल सके।

रिपोर्टर : संजय यमसलवार 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.