जमुआ के खरगडीहा महायज्ञ में काशी के विद्वानों द्वारा भव्य गंगा आरती, लोग हुए भाव-विभोर

जमुआ (गिरिडीह) : झारखंड के जमुआ प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा में आयोजित भव्य महायज्ञ का छठा दिन आध्यात्मिक उत्साह और भक्ति से सराबोर रहा। महायज्ञ के छठे दिन मुख्य आकर्षण काशी से आए विद्वान पुजारियों द्वारा की गई भव्य गंगा आरती रही।
वाराणसी जैसा दृश्य:
काशी के विद्वानों ने पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ गंगा मैया की आरती की। इस दौरान खरगडीहा के यज्ञ स्थल पर वाराणसी के गंगा घाट जैसा नजारा देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार, शंख ध्वनि और भव्य आरती को देखकर वहाँ उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। आरती के समय पूरा वातावरण "हर हर गंगे" के उद्घोष से गुंजायमान रहा। 
राम चरित पाठ से गुंजायमान इलाका:
महायज्ञ के छठवें दिन गंगा आरती के अलावा, रामचरितमानस का पाठ कथावाचक का पूज्य दीप्ती श्री एवं आचार्य विनय पाठक के द्वारा किया गया, जिससे पूरे खरगडीहा क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है। दूर-दराज से लोग इस भव्य आयोजन में भाग लेने और पुण्य लाभ कमाने पहुँच रहे हैं। 
भक्तों में उत्साह:
काशी के विद्वानों द्वारा की गई इस आरती को इस आयोजन की सबसे सुंदर झलक माना जा रहा है। आयोजन समिति की देखरेख में चल रहे इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए स्थानीय ग्रामीण भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। इस दिव्य गंगा आरती ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावुक और आध्यात्मिक रूप से ऊर्जावान बना दिया।
वहीं स्थानीय मुखिया सुनील कुमार साव 
यज्ञ समिति अध्यक्ष रविकांत भदानी, उपाध्यक्ष अमरेंद्र राम, सचिव अनूप कुमार , उप सचिव सूरज कुमार साहू कोषाध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद,सुंदर राम भदानी, मनीष कुमार साहू, दयानंद साहू ,मिडिया प्रभारी अनूप चंद्रवंशी,आशीष भदानी सक्रिय सदस्यों में पिंटू साहू, मनीष भदानी,नंदकिशोर साहू, सुमित साहू,मनीष भदानी, राजेश राम, रविन्द्र साहू , ओझा राहुल साव , सुमित कुमार रविंद्र साहू, रॉकी कुमार, प्रवीण कुमार, दिनेश साहू, अनुराधा देवी,पूनम देवी, राखी देवी, संतोष रविदास, प्रेम सोनी,आशीष सिन्हा, मिलन कुमार सहित सैकड़ो लोग शामिल पूरे तैयारी के साथ लगे रहे

रिपोर्टर :  आशीष भदानी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.