जमुआ: बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, ग्यारह लोगों पर FIR दर्ज
गिरिडीह : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) की टीम ने जमुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिजली चोरी रोकने हेतु एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए ग्यारह व्यक्तियों के विरुद्ध जमुआ थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
छापेमारी टीम और कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, सहायक विद्युत अभियंता राम सुंदर राम के निर्देशानुसार एक छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस दल में विद्युत कर्मी मो. सरफराज आलम, रोहित कुमार वर्मा और प्रकाश कुमार पंडित शामिल थे। टीम ने खरगडीहा में भी औचक निरीक्षण किया, जहाँ कई घरों में नियमों का उल्लंघन पाया गया।
इन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
छापेमारी के दौरान पकड़े गए ग्यारह व्यक्तियों का विवरण और उन पर बकाया/जुर्माने की राशि इस प्रकार है:
इकबाल शेख, खरगडीहा पर कुल 47,299 रुपये
गायत्री देवी खरगडीहा: पर कुल 67,917 रुपये ,
मो. बादशाह शेख, खरगडीहा 47,022 रुपये,
कृष्णा साव ग्राम: खरगडीहा ₹14,250/- वाणिज्य परिसर में अवैध बिजली उपयोग,
चिन्तामन दास खरगडीहा ₹62,638/-
रंजीत कुमार साहु , परगोडीह ₹27,482/-
संजय शर्मा , चाँदडीह ₹14,250/-
चंदन शर्मा , चाँदडीह ₹14,250/-
परमेश्वरी शर्मा चाँदडीह ₹14,250/-
भरत शर्मा चांदडीह पर ₹14,250
उषा देवी, खरगडीहा इनके ऊपर कुल ₹40,148 का जुर्माना लगाया गया है (जिसमें ₹25,898 बकाया और ₹14,250 का जुर्माना शामिल है)।
सभी पर बिजली उपयोग के अलग-अलग मामलों में जुर्माना लगाया गया
विभाग की चेतावनी
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी एक गंभीर अपराध है और इससे राजस्व की भारी हानि होती है। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे वैध बिजली संबंध लेकर ही ऊर्जा का उपयोग करें, अन्यथा पकड़े जाने पर भारी जुर्माने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
रिपोर्टर : आशीष भदानी

No Previous Comments found.