गया-सांतरागाछी नई एक्सप्रेस ट्रेन को मिली स्वीकृति, कोडरमा और गिरिडीह क्षेत्र को बड़ी रेल सौगात

जमुआ : कोडरमा और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी देने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय ने गया से सांतरागाछी (हावड़ा) के मध्य एक नई रेलगाड़ी के परिचालन को स्वीकृति प्रदान की है। इस बात की जानकारी जमुआ मंडल अध्यक्ष बाल गोविंद यादव ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से साझा की।
उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के सतत प्रयासों और आग्रह पर रेल मंत्रालय ने यह महत्वपूर्ण सौगात दी है। नई गया-सांतरागाछी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13692/13691) का परिचालन कोडरमा, न्यू गिरिडीह और मधुपुर के रास्ते किया जाएगा।
इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को हावड़ा व बंगाल की ओर आने-जाने में सुगमता होगी। इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जमुआ मंडल अध्यक्ष बाल गोविंद यादव एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।
 

रिपोर्टर : आशीष भदानी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.