प्राथमिक विद्यालय की नेहा अग्रवाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

गोंडा : अयोध्या में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम, अयोध्या में पुस्तक लोकार्पण, शैक्षिक संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कमलनयन दास, ब्रह्मर्षि डॉ रामविलास वेदांती, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक राम चंद्र यादव, सदस्य विधान परिषद गोपाल अंजान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय, सदस्य शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज डॉ कृष्ण चंद्र वर्मा, पद्मश्री डॉ श्याम बिहारी अग्रवाल, प्राचार्य प्रोफेसर दानपति तिवारी साकेत महाविद्यालय, कृष्ण कुमार मिश्रा प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय अयोध्या, रवि शंकर फाउंडर लाइफ साइनिफाई (सेवानिवृत आईएएस) अरुण कुमार आजाद, सहायक आयुक्त भरत चंद्र गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने जनपद में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 12 स्वयं सेवी/ सम्मानित व्यक्तियों तथा संस्थाओं को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में देश-विदेश से पधारे 240 से अधिक शिक्षकों, कवियों, लेखकों और शोधार्थियों को उनके लेखन कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें
प्राथमिक विद्यालय कंधरा तेजी गोंडा में कार्यरत सहायक अध्यापक शिक्षिका श्रीमती नेहा अग्रवाल नेवटिया को शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए तीर्थ नगरी अयोध्या में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सामान 26 मई 2025 को विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर दिया गया। नेहा अग्रवाल नेवटिया पिछले 5 साल से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में सेवा दे रही है।
उन्होंने विद्यालय स्तर पर कई नवाचारी प्रयोग किए जिससे बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियां में सुधार हुआ ।शिक्षा विभाग द्वारा पहले भी उनके कार्यों को सराहा गया है और अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उनकी सेवाओं को मान्यता मिली है। सम्मान समारोह में उन्होंने न केवल स्वयं की उपलब्धियों को साझा किया बल्कि अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी शैक्षिक व साहित्यिक गतिविधियों से जोड़ते हुए उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी वे बच्चों में लेखन और साहित्य के प्रति रुचि जागृत करने हेतु प्रयासरत रहेगी। उनके अथक प्रयास और समर्पण भाव न केवल शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत है बल्कि विद्यार्थियों को भी नई दिशा प्रदान करते हैं।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.