आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रि शताब्दी स्मृति अभियान के निमित्त तरबगंज विधानसभा में विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया गया

गोंडा : सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या महापौर गिरीश पति त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी एवं कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर नारी शक्ति की पुजारन थी। उन्होंने भारत में सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हजारों काम किया। भारत देश में नारी का सम्मान सदैव हुई सर्वोपर रहा है। उन्होंने समाज में न्याय एवं धर्म की स्थापना करने का कार्य किया। विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडे ने बताया कि पूर्ण श्लोक अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में अनेकों अनेक रोजगार की स्थापना की एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार किया। उन्होंने महिलाओं की उन्नति के लिए अनेकों स्वयं सहायता समूह का गठन करवाया एवं उनके स्वावलंबन प्रदान करने हेतु विशेष प्रयास किया। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर के जन्म 3 शताब्दी वर्ष में उनके द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील किया है। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि कल जनपद के प्रत्येक ब्लॉक एवं नगर पालिका नगर पंचायत में पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर जन्म शताब्दी समारोह के निमित्त महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख तरबगंज मनोज पांडे ब्लॉक प्रमुख बेलसर राजेंद्र सिंह गुड्डू नगर पंचायत अध्यक्ष तरबगंज कमलेश पांडे मंडल अध्यक्ष हनुमान यादव आशीष दुबे राकेश भारती दीपक सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में प्रधान एवं बीटीसी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.