होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
गोंडा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद गोंडा के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गोंडा डॉ. रामचंद्र रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने कहा कि होली का त्योहार हमें प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। यह पर्व हमें अपने जीवन में रंग भरने और दूसरों के जीवन को भी रंगीन बनाने की प्रेरणा देता है। आपके सपने जीवन की तरंगों की तरह उड़ान भरें। आइए, आज के अवसर पर हम शांति, एकता और खुशी का संदेश दूर-दूर तक फैलाएं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, देवीपाटन मंडल के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के लिए जाना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि इस अवसर पर हम समाज की समस्त बुराइयों का अंत करने का संकल्प लेते हैं। जिला संरक्षक बृजेश द्विवेदी ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश पांडेय ने कहा कि होली आपसी प्रेम का त्योहार है, जो हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर जीवन के जीवंत रंगों को अपनाने की सीख देती है। जिला मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर होली की बधाई दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, राकेश कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गोंडा के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सिंह, जगत नारायण यादव, विक्रमजीत सिंह, एबीवीपी नगर अध्यक्ष बेलसर अशोक कुमार, हंसराज भारती, पीतांबर कुमार, अशोक सिंह, सुनील कुमार, राजकुमार, कंट्रोल रूम प्रभारी प्रधानाचार्य करनीपुर इंद्रप्रकाश त्रिपाठी, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.