तरबगंज तहसील में गौ सम्मान अभियान के तहत ज्ञापन सौंपा गया
गोंडा : तहसील तरबगंज में सोमवार, 27 अप्रैल को गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गौ हत्या पर संपूर्ण भारतवर्ष में पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ठोस नियम-कानून बनाकर उनका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी तरबगंज को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि गौवंश की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून बनाए जाएं और उनका सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि गौ माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने हेतु ठोस पहल की जाए।
इस अवसर पर सौंपे गए ज्ञापन की प्रतियां माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को भी संबोधित की गईं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष डॉ. शांति भूषण त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार मिश्रा, कृष्ण मोहन, पंडित जगन्नाथ प्रसाद मिश्र, अनिल कुमार शुक्ला, विद्या प्रसाद शुक्ला, तहसील प्रभारी किशन सिंह, तहसील अध्यक्ष पंडित आलोक कुमार मिश्रा तथा अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : शिवराम पांडे


No Previous Comments found.