यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शा में छूटा बैग सकुशल बरामद, स्वामिनी को किया गया सुपुर्द
गोंडा : पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद पुलिस ने त्वरित एवं संवेदनशील पुलिसिंग का परिचय देते हुए एक महिला का आभूषणों व कपड़ों से भरा गुमशुदा बैग कुछ ही समय में खोजकर सकुशल बरामद कर पीड़िता को सुपुर्द किया। दिनांक 28.05.2026 को श्रीमती राधिका पत्नी सहदेश्याम सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुर, पोस्ट चतरौली, थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा यातायात कार्यालय गोण्डा पर सूचना दी गई कि वह अपने भाई के साथ बस स्टैंड गोण्डा से कर्नलगंज जाने हेतु ई-रिक्शा पर समय लगभग 14ः30 बजे सवार हुई थीं। कर्नलगंज पहुंचकर उतरने के दौरान उनका एक बैग ई-रिक्शा में ही छूट गया है। पीड़िता की सूचना पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के दिशा-निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई। यातायात टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो पर अंकित टोकन संख्या 316 की पहचान कर संबंधित ऑटो का पता लगाया। तत्पश्चात ऑटो चालक मो0 इरफान को पूछताछ हेतु यातायात कार्यालय बुलाया गया। आवश्यक पूछताछ के उपरांत गुमशुदा बैग बरामद कर समस्त सामग्री सहित पीड़िता को सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया गया। बैग की बरामदगी पर पीड़िता द्वारा गोण्डा पुलिस द्वारा की गई त्वरित एवं जनसेवा की भावना से युक्त कार्यवाही की सराहना की गई।
गोण्डा पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, सहायता एवं विश्वास के संरक्षण हेतु सदैव तत्पर है।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.