बालि-सुग्रीव प्रसंग से लेकर माता सीता की खोज और विभीषण के प्रसंग का किया भावपूर्ण वर्णन

गोण्डा - श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार, गोंडा की ओर से आयोजित श्री हनुमंत कथा एवं हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में हुआ। श्री महादेव लॉन/प्रदर्शनी मैदान निकट कुंवर टॉकीज बहराइच रोड गोंडा में आयोजित कथा के द्वितीय दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ ओ.एन.पांडेय एवं सोनबरसा के संत श्री छोटे बाबा कथा स्थल पर पहुंचकर कथा व्यास परम पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज का आर्शीवाद लिया। 

महाराज जी ने उन्हें पटका पहनाकर एवं भगवान का चित्र भेंट कर आशीर्वाद प्रदान  किया। फिर अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया। फिर कथा की शुरुआत हुई। दीप प्रज्वलन के बाद कथा व्यास को प्रणाम किया और स्वयं श्रोता के रूप में बैठकर कथा श्रवण किया। कथा कार्यक्रम में मुख्य यजमान प्रमोद कुमार टण्डन-रितु टंडन एवं सुनील कुमार रस्तोगी-ऊषा रस्तोगी रही। कार्यक्रम में कथा व्यास अंतर्राष्ट्रीय संत परम पूज्य श्री विजय कौशल जी महाराज ने  द्वितीय दिवस पर श्रद्धालुओं को रामायण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण श्रवण कराया। कथा के दौरान बालि और सुग्रीव के प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार प्रभु श्रीराम ने सुग्रीव को न्याय दिलाया और उन्हें अपना मित्र बनाया। इसके बाद माता सीता की खोज के प्रसंग का वर्णन किया गया। कथा व्यास ने बताया कि जब माता सीता की खोज करते हुए वानर सेना समुद्र तट पर पहुंची तो सभी के सामने सबसे बड़ा प्रश्न था कि विशाल सागर को पार करके लंका कैसे पहुंचा जाए। ऐसे कठिन समय में हनुमान जी को उनकी अपार शक्ति का स्मरण कराया गया। उन्होंने प्रभु श्रीराम का कार्य पूरा करने का संकल्प लिया और समुद्र लांघकर लंका पहुंच गए। वहां अशोक वाटिका में वृक्ष के नीचे बैठी माता सीता को खोज निकाला और उन्हें प्रभु श्रीराम का संदेश दिया।

कथा के दौरान बीच-बीच में प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। कथा के समापन पर आरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
उधर रविवार को सुबह 51 कुण्डीय हनुमत महायज्ञ कार्यक्रम में यज्ञाचार्य ज्योतिर्विद आचार्य पवन वाजपेई जी द्वारा वेदी पूजन एवं व्यापार बाधा निवारण हेतु लाल चंदन व शहद से विशेष आहुतियां कराया एवं हवन पाठ भी हुआ ।कार्यक्रम का संचालन विजय मिश्रा प्रधान ने किया।

इस अवसर पर श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार के सुनील कुमार रस्तोगी, अनिरुद्ध सिंह शाही, अजय मिश्रा, शानू गुप्ता, राजेश कुमार जायसवाल,बीनू कुशवाहा, चंदन मिश्र, सोमनाथ रस्तोगी, गौरव रस्तोगी, चंदन आर्य,प्रतीक टंडन, अनुराग शर्मा, अविनाश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अजय कसौधन, सुनीता जायसवाल, शुभम कसौधन, सत्यम गुप्ता, निखिल कसौधन, रिंकी रस्तोगी,शैल कुमारी ,अनीता शुक्ला, रूही टंडन, मधुश्री बाशोदिया, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.