बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत उनवल में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

गोरखपुर : हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत उनवल में रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा की शुरुआत विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश दूबे की उपस्थिति में नगर पंचायत कार्यालय से टेकवार चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा तक जोश और उत्साह के साथ निकाली गई। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार निगम के नेतृत्व में एवं कार्यक्रम संयोजक मण्डल महामंत्री योगेश वर्मा सतीश उपाध्याय एवं अमन कुमार सिंह,संदीप तिवारी के देख रेख में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित पूर्व अध्यक्ष उनवल उमाशंकर निषाद,हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक रामपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख पिपरौली दिलीप यादव, विजय तिवारी अभिमन्यु, तिवारी, सुमित सिंह, प्रदीप सिंह,रमेश पासवान,पर्वतारोही उमा सिंह, दिवाकर राम त्रिपाठी, सतेन्द्र सिंह, अश्वनी सिंह, योगेंद्र साहनी, विजय कुमार मौर्य, अभिषेक राजभर,रोशन साहनी,सोनू राजभर, मिथिलेश यादव, शिव कुमार शाह, सुनील निगम, जय चन्द यादव, यशवंत साहनी,राजकुमार गुप्ता, हरिधर दुबे, मनोज दुबे,अनूप सिंह नागेन्द्र पाण्डेय, अस्वनी तिवारी जैकी,संजय विश्वकर्मा, जगरनाथ चौबे,अभिमन्यु तिवारी, राकेश तिवारी अंगद शर्मा, चंद्रभान गुप्ता, सत्यनारायण तिवारी, संदीप चौरसिया,विनय त्रिपाठी बजरंगी, अविनाश राजभर,शिवशंकर राजभर,अंकित जायसवाल, संजय कुमार, मुनील तिवारी,करन तिवारी, निरंजन पाण्डेय, रामप्रताप यादव के साथ ही अन्य कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर पहुंची, जहां विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला के साथ सभी कार्यकर्ताओ ने श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रध्वज के प्रति गर्व की भावना को जागृत करना है। तिरंगा यात्रा में लोग काफी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
रिपोर्टर : कृष्णमोहन सैनी
No Previous Comments found.