उनवल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोग शिविर में पहुंचकर कराया अपना इलाज
गोरखपुर- राष्ट्रीय कन्या इंटरमीडियट कॉलेज उनवल परिसर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों को परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना रहा।
इस अवसर पर जनसेवा डेंटल क्लिनिक उनवल के दन्त चिकित्सक पवन पाण्डेय ने दंत रोगों से संबंधित समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। वहीं श्री साईं नेत्रालय, 10 नंबर बोरिंग, गोरखनाथ के डॉ. अरुण यादव, आर्यन वर्मा एवं गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने नेत्र रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ वितरित कीं।
शिविर में आंख, दांत तथा सामान्य स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की जांच की गई और मरीजों को रोग से बचाव के उपाय भी बताए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को नियमित जांच कराने और स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी।
कार्यक्रम के आयोजक अजय वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का आयोजन आगे भी समय-समय पर किया जाता रहेगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर वार्ड संख्या 04 के सभासद राजन पासवान पूर्व सभाषद लालबाबू साहनी सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाजहित में सराहनीय पहल बताया।
रिपोर्टर: कृष्णमोहन सैनी


No Previous Comments found.