गूलर का पूरा पेड़ काटने पर विवाद, उचित कार्रवाई की मांग

गोरखपुर : थाना गीडा  क्षेत्र के ग्राम उसका निवासी रामविलास त्रिपाठी (पुत्र स्व. राम नारायण त्रिपाठी) ने अपने गाटा संख्या 133/2 पर लगे पुराने गूलर के पेड़ को लेकर विवाद की शिकायत दर्ज कराई है। रामविलास ने बताया कि 28 फरवरी 2026 को सोनू सिंह, बृजेश मोहन उर्फ गोलू, जयराम सिंह और जगदीश सिंह उनके घर आए और पेड़ की दो डाली काटने की अनुमति मांगी। रामविलास ने व्यावहारिकता दिखाते हुए दो डाली काटने की अनुमति दी, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में साजिश के तहत पूरा पेड़ ही काट दिया गया। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। रामविलास ने प्रशासन से अपील की है कि दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। मामले की जांच जारी है।

रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.