ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नए कार्यालय का भव्य शुभारंभ, सैकड़ों पत्रकारों की मौजूदगी में हुआ कार्ड वितरण

गोरखपुर :  सहजनवा तहसील क्षेत्र के गीडा सेक्टर-11 स्थित चौबे कॉम्प्लेक्स, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौली के निकट ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई सहजनवा, उत्तर प्रदेश के नवस्थापित कार्यालय पर शुक्रवार को भव्य कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।इस दौरान तहसील अध्यक्ष हरगोविंद चौबे ने संगठन के विस्तार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आए दिन पत्रकार साथियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेचन शर्मा ने की, जबकि संगठन के महामंत्री प्रधान प्रवासी एवं उपाध्यक्ष संतराज यादव ने भी पत्रकार हितों को लेकर अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के संरक्षण के लिए संगठन को सक्रिय बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में सुदर्शन शुक्ला, राहुल सिंह, हरिनंदन शुक्ला, विवेक पांडेय, रामसेवक, रवि प्रताप सिंह, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुरेंद्र यादव, राघवेंद्र सिंह, शशिवेंद्र, अजीत शुक्ला, धीरेंद्र चौहान, सुनील कुमार, राघवेंद्र कुमार, रमेश चंद्र यादव, डॉ. रागनी यादव, गोरक्ष तिवारी, सुजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
नए कार्यालय के शुभारंभ और कार्ड वितरण कार्यक्रम ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को नई मजबूती देने का काम किया, वहीं पत्रकारों में संगठन के प्रति उत्साह भी साफ देखने को मिला।

रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.