नगर पंचायत उनवल मण्डल में निकाली गई महिला जन आक्रोश पदयात्रा, आंधी-पानी में भी डटी रहीं महिलाएं
गोरखपुर : भाजपा उनवल मण्डल में मण्डल की महिला कार्यकर्ताओं मण्डल मंत्री विजय कांति शर्मा एवं कुमारी प्रियंका साहनी के नेतृत्व में बुधवार को महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। महिला अधिकारों और महिला आरक्षण के समर्थन में आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। आंधी और बारिश के बावजूद महिलाएं पूरे जोश के साथ पदयात्रा में डटी रहीं, जिससे कार्यक्रम और भी प्रभावशाली बन गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में प्रस्तुत किया है।पर कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने हमेशा की तरह महिलाओं के अधिकारों में बाधा डाली है।कांग्रेस की नीयत और नीति दोनों ही महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ रही हैं। वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद महिला आरक्षण पर केवल उनके द्वारा राजनीति की गई।
कार्यक्रम के संयोजक
महेश कुमार दुबे ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आभार ज्ञापन मण्डल अध्यक्ष उनवल इन्द्र कुमार निगम ने की।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि श्रीवास्तव, जिला महामंत्री उमाशंकर निषाद जी जिला मंत्री मनोज सिंह,
प्रेम बालिका प्रजापति (सभासद), कुन्ती देवी, मीना साहनी, अनीता प्रजापति, पूनम, सुमित्रा यादव, इंद्रावती, रेखा देवी, मीना देवी, शीला, शांति शर्मा, अनीता विश्वकर्मा, कलावती गुप्ता, गायत्री देवी, पानमति शुक्ला, रेखा वर्मा, रम्भा तिवारी, सोमारी देवी, प्रभावती देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
इसके अतिरिक्त मण्डल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम,उपाध्यक्ष योगेन्द्र साहनी, महामंत्री सतीश उपाध्याय, सतेन्द्र सिंह, गब्बू मद्धेशिया, शिवम कुमार, चंद्रभान मद्धेशिया, अम्बरीष राहुल (सभासद), दिनेश शर्मा, अरविन्द कुमार, मिथिलेश यादव, प्रमोद यादव, सचिन्द्र नाथ मिश्रा सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर : कृष्णमोहन सैनी

No Previous Comments found.