पट्टा धारकों और डंफर चालकों को सख्त हिदायत दिन में नहीं होगा खनन - एसडीएम

सहजनवा गोरखपुर :  तहसील क्षेत्र में जितने भी पट्टा धारक और डंफर चालक है उन्हें किसी भी हालत में दिन में खनन नहीं करना है। जिस स्थान की राइल्टी हो उसी स्थान पर खनन होना चाहिए। सभी गाड़ियों पर प्लेट नम्बर लगा होना चाहिए यदि को भी गाड़ी बिना नम्बर प्लेट की मिलेगी तो उस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। गाड़ियों के चालक नाबालिक नहीं होना चाहिए। जो भी चालक होगा उनके पास हैवी लाइसेंस होना चाहिए। खनन का कार्य रात्रि में 10 से शुरू होगा। इसके पहले किसी भी तरह का खनन नहीं होना चाहिए। उक्त बाते उपजिलाधिकारी सहजनवां केशरी नंदन तिवारी ने सहजनवा तहसील सभागार में पट्टा धारक और डंफर चालकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। रात्रि में तेज गति से गाड़ी न चलाए। यदि तेज गति से वाहन चलाते हुए दुर्घटना होती है। तो उस चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज होगा। शराब पी कर गाड़ी चलाना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा यदि कोई शराब पी कर गाड़ी चलाते मिला तो उसके खिलाफ कारवाई की जायेगी। गाड़िया ओवरलोड नहीं होनी चाहिए। तथा सड़क पर किसी भी हालत में मिट्टी नहीं गिरना चाहिए। बरसात होने पर खनन का कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित होगा।

इस दौरान सीओ गीडा योगेन्द्र सिंह,नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया। एसएचओ गीडा अश्वनी पाण्डेय, एसओ संजय कुमार मिश्र सहित अनेक पट्टा धारक तथा डंफर चालक मौजूद थे।

रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.