न्यायालय के स्थगन आदेश को दरकिनार कर पीड़ित के खेत में कर दी धान की रोपाई

गोरखपुर : यह मामला ग्राम बरगदही तहसील व थाना कैम्पियरगंज का है। प्रार्थी रेनू देवी पत्नी स्व जोखन के खेत में उनके विपक्षियों ने न्यायालय गोरखपुर के स्थगन आदेश को दरकिनार कर उनके हिस्से और गाटा में जबरन धान के रोपाई कर कोर्ट के आदेश की अवेलहना कर रहे हैं। विपक्षीय दुर्गेश पुत्र जगनारायन व देवेन्द्र पुत्र जगनारायन व सचिन संग अज्ञात लोगों ने मिलकर यह कार्य किया है। जिसके नाते पीड़ित बहुत हताश और परेशान हैं। इसकी शिकायत जब पीड़ित ने स्थानीय थाने पर किया तो विपक्षियों ने पुलिस को गुमराह कर मेरे खेत में धान की रोपाई करा दी है। न्यायालय गोरखपुर के व्यक्तिगत स्थगन रोक के आदेश के बावजूद भी पीड़ित के हिस्से में यह कार्य किया गया है। जिससे यह प्रतीत होता है कि इन दबंगों पर किसी का आदेश नहीं चलता है। और न ही इन्हें किसी कानून का भय है।

पीड़ित ने स्थानीय तहसील और थाना को शिकायत पत्र देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्टर: कृष्णमोहन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.