सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन ने की शुक्रवार परेड की सलामी, विभिन्न इकाइयों का किया निरीक्षण
गोरखपुर : सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन जनपद गोरखपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोरखपुर स्थित परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में शामिल पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गयी व अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया एवं परेड में शामिल विभिन्न इकाइयों यू0पी0-112, परिवहन शाखा, घुड़सवार पुलिस इत्यादि को चेक किया गया व सभी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
संवाददाता : मनोज कुमार
No Previous Comments found.