UGC NET 2026 में सेमरडाड़ी के श्याम मिश्रा, 99.95 पर्सेंटाइल के साथ किया JRF हासिल

गोरखपुर : जिले के खजनी ब्लॉक स्थित सेमरडाड़ी गांव के निवासी श्याम मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा जून 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। श्याम ने 99.58 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर प्रतिष्ठित जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल की है।

श्याम मिश्रा के पिता का नाम राम सजीवन मिश्रा है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचे श्याम की उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से हुई है। उन्होंने बी.ए., एम.ए. और हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा दिल्ली विश्वविद्यालय से ही पूरा किया है और वर्तमान में वे वहीं के हिंदी विभाग में शोधार्थी हैं।

गौरतलब है कि जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) परीक्षा के शीर्ष 0.8% अभ्यर्थियों को ही मिलती है, जिसके तहत सरकार शोध के लिए वित्तीय सहायता एवं रहने-खाने का खर्च प्रदान करती है।

श्याम की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में अत्यंत हर्ष का माहौल है। परिजनों का कहना है कि श्याम की निरंतर कड़ी मेहनत और लगन ही इस सफलता की असली वजह है। पूरा परिवार उनकी इस यात्रा और मेहनत का साक्षी रहा है और इस उपलब्धि का श्रेय उनकी दिन-रात की तपस्या को देता है। परिजनों व ग्रामीणों ने श्याम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर : कृष्णमोहन सैनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.